अवलोकन
सोंक्रान (थाईलैंड)
सोंक्रान ( थाई: เทศกาลสงกรานต์ , pronounced [tʰêːt.sā.kāːn sǒŋ.krāːn] ) थाई नव वर्ष को कहते हैं। इस दिन थाईलैंड में राष्ट्रीय अवकाश होता है। सोंक्रान हर साल 13 अप्रैल को पड़ता है, लेकिन छुट्टी की अवधि 14 या 15 तारीख़ तक भी मिलती है। 2018 में थाई कैबिनेट ने त्योहार को पांच दिन, 12-16 अप्रैल तक राष्ट्रव्यापी रूप से बढ़ाया, ताकि नागरिकों को छुट्टी के लिए घर की यात्रा करने में आसानी हो। 2019 में, 12-16 अप्रैल को छुट्टी मनाई गई थी, क्योंकि 13 अप्रैल को शनिवार था। सोंक्रान शब्द संस्कृत के शब्द संक्रांति से आता है जिसका...