अवलोकन
ईस्टर
[[चित्र:]] पुनरुत्थान दिवस या ईस्टर, यूनानी : Πάσχα ईसाई पूजन-वर्ष में सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक धार्मिक पर्व है। ईसाई धार्मिक ग्रन्थ के अनुसार, इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन यीशु मरे हुओं में से पुनर्जीवित हो गए थे। इस पुनरुत्थान को ईसाई ईस्टर दिवस या ईस्टर रविवार मानते हैं। (इसे वो पुनरुत्थान दिवस या पुनरुत्थान रविवार भी कहते हैं), ये दिन गुड फ्राईडे के दो दिन बाद और पुण्य बृहस्पतिवार या मौण्डी थर्सडे के तीन दिन बाद आता है। 26 और 36 ई.प. के बीच में हुई उनकी मृत्यु और उनके जी उठने के कालक्रम को...